अजय देवगन ने पूरी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' की शूटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
अभिनेता अजय देवगन काफी समय से अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह फुटबॉल कोच की भूमिका में दर्शकों से मुखातिब होंगे। यह फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म है। इसमें अजय कोच सईद की भूमिका को पर्दे पर निभाते दिखेंगे। खबरों की मानें तो अजय ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अब यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन फेज में चली गई है।