अजय देवगन ने शुरू की अपनी अगली फिल्म 'मेडे' की शूटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'मेडे' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा, 'मेडे' के ऑफिशियल स्टार्ट-टू-फिनिश शूटिंग शेड्यूल की शुरूआत होने से बहुत खुश हूं। मेरे सभी फैंस, फैमिली और शुभचिंतकों के समर्थन के बिना कुछ भी पूरा नहीं है। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी'। अजय इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।