गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखेंगे अजय देवगन, सामने आया फर्स्ट लुक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। ये फिल्म 25 फरवरी को थियेटर्स में आएगी। 4 फरवरी को ट्रेलर आएगा। निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अजय देवगन भी दिखेंगे। फिल्म में उनका रोल करीब 20 मिनट का होगा। आज अजय ने अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा कि- अपनी पहचान से चार चांद लगाने आ रहे हैं हम। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा- पॉवर।
