'सन ऑफ सरदार 2' बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट पर काम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अजय ने 'सन ऑफ सरदार 2' बनाने के लिए कमर कस ली है। खबरों की मानें तो वर्तमान में कोरोना के हालात बेहतर हैं और मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने के लिए अपना प्रयास शुरू कर दिया है। अजय बहुत जल्द अपने आइडियाज पर काम शुरू करेंगे। सुनने में आ रहा है कि 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए जल्द ही मंच तैयार किया जाएगा।