अजय देवगन की डेब्यू सीरीज 'रुद्र' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन में दिखे अभिनेता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले साल अप्रैल में अजय देवगन ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' का ऐलान किया था। यह ब्रिटिश टीवी सीरीज 'लूथर' की हिन्दी रीमेक है, जिसके जरिए अजय OTT प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करेंगे। अब मेकर्स ने इस सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है। जैसा कि अजय अपनी फिल्मों में भरपूर एक्शन में दिखते हैं; इस सीरीज के ट्रेलर में भी उनका यही अंदाज उभर कर सामने आया है।