कोरोना के चलते अजय देवगन की फिल्म को 2 करोड़ का घाटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'थैंक गॉड' करीब 2 करोड़ रुपए के घाटे में गई। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते शूटिंग पर रोक लगी। चूंकि शूटिंग दोबारा शुरू होने तक मेकर्स को सेट का किराया देना पड़ता। ऐसे में उन्होंने सेट को तोड़ने का फैसला लिया, जिससे उन्हें करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं।
