अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का सेट 'टाउते' तूफान से हुआ क्षतिग्रस्त- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
चक्रवाती तूफान 'टाउते' का असर देश के विभिन्न हिस्सों में देखा गया है। मुंबई के कई इलाकों में भी इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस तूफान के प्रकोप से फिल्म जगत भी अछूता नहीं रहा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का सेट 'टाउते' तूफान की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 'मैदान' अजय की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है और इसका निर्माण बोनी कपूर द्वारा किया जा रहा है।