अजय ने शुरू की 'कैथी' की हिन्दी रीमेक की शूटिंग, फिल्म का नाम होगा 'भोला'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अजय देवगन बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जो अपने दम पर फिल्मों को हिट कराने का माद्दा रखते हैं। इस सुपरस्टार की कई फिल्में लाइन में लगी हैं। पिछले काफी समय से वह तमिल फिल्म 'कैथी' की हिन्दी रीमेक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने आज इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का शीर्षक 'भोला' रखा गया है।