अजय की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को हॉटस्टार पर होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: India Today
अजय देवगन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं। उन्होंने अपने एक्शन और अभिनय से कई फिल्मों को सफलता का स्वाद चखाया है। वह इस साल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म की डिजिटल रिलीज की खबरें सामने आई थीं। अब मेकर्स ने इन खबरों पर अपनी मुहर लगा दी है। मेकर्स ने ऐलान किया है कि यह फिल्म 13 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।