13 जनवरी को हिंदी में भी आएगी 'थला' अजित कुमार की फिल्म 'वलिमै- द पावर'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'वलिमै- द पावर' अब हिंदी में भी आएगी। कल इस फिल्म का ट्रेलर हिंदी में देखने को मिलेगा। एच विनोद निर्देशित फिल्म पोंगल के मौके पर 13 जनवरी को हिंदी में थियेटर्स में लगेगी। फिल्म कुल मिलाकर तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में आएगी। मंगलवार को फिल्म का स्पेशल पोस्टर जारी किया गया, जिस पर फिल्म का टाइटल देवनागरी में भी लिखा गया है।
