अजीत कुमार की 'वलीमाई' ने दुनियाभर में कमाए 100 करोड़ रुपये
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं, वहीं साउथ फिल्मों का अपना अलग ही जलवा है। 'पुष्पा' ने साबित कर दिया कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की पहुंच पैन इंडिया लेवल पर है। अब साउथ अभिनेता अजीत कुमार की फिल्म 'वलीमाई' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म 24 फरवरी को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिन्दी में देशभर के सिनेमाघरों में आई है।