शाहरुख और नयनतारा अभिनीत एटली की फिल्म में नजर आएंगी आकांक्षा सिंह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस काफी समय से शाहरुख अभिनीत एटली की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।इस फिल्म में साउथ अभिनेत्री नयनतारा और राणा दग्गुबाती भी नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस बहुचर्चित फिल्म में अभिनेत्री आकांक्षा सिंह भी दिखने वाली हैं।