अक्षय सितंबर से फिर शुरू कर सकते हैं फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: India TV News
आने वाले दिनों में अक्षय कुमार एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 'राम सेतु' भी उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके चलते फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी गई थी।अब खबर है कि अक्षय सितंबर से फिर फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।