अक्षय कुमार और इमरान की 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार एक साथ कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी फिल्म 'सेल्फी' का ऐलान किया था। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। यह मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रीमेक है। इसके निर्देशन का जिम्मा राज मेहता ने संभाला है। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अक्षय की 'सेल्फी' अगले साल 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच आएगी।