अक्षय कुमार ने किया अपनी नई फिल्म 'सिंड्रेला' का ऐलान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले कई दिनों से यह चर्चा थी कि अक्षय कुमार एक साइको थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं। सुनने में आ रहा था कि 'बेल बॉटम' के बाद उन्होंने निर्माता वाशु भगनानी की दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन भी 'बेल बॉटम' के निर्देशक रंजीत तिवारी करेंगे। फिल्म की शूटिंग को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। हाल ही में अक्षय ने इस खबर पर अपनी मुहर लगाई।