'वेलकम 3' में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और संजय दत्त की एंट्री! मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
'वेलकम' के तीसरे पार्ट की स्टार कास्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम 3' यानी 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और संजय दत्त एक साथ दिखेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग जब अंतिम चरण में होगी तब या जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, 'वेलकम 3' की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
