अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर अक्षय कुमार ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अमरनाथ हादसे को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "बादल फटने की वजह से अमरनाथ मंदिर में पवित्र गुफा के पास बालटाल में जनहानि पर गहरा दुख हुआ। सभी की शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना।" फिलहाल सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है और पहलगाम व बालटाल में दवाइयों और अन्य आवश्यक चीजों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
