19 अगस्त को रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' 19 अगस्त को आएगी। पहले ये 27 जुलाई को आती लेकिन महामारी के कारण पोस्टपोन हुई। फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म जासूसी थ्रिलर है। फिल्म वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस की है।
