x

अक्षय कुमार ने राजा सुहेल देव का किरदार निभाने से किया इनकार, छोड़ी मेगा बजट फिल्म

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों तेजी से अपनी अगली फिल्मों पर काम खत्म कर रहे हैं। इसी के साथ वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स भी साइन कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें अश्विनी वर्दे की अगली फिल्म में राजा सुहेल देव की भूमिका में देखा जाएगा। हालांकि, अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि अक्षय ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।