x

अक्षय खुद नहीं कर सके अपनी ही सीख पर अमल, कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर सोशल मीडिया पर ट्रोल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दो गज की दूरी और मास्क जरूरी की नसीहत देने वाले अक्षय कुमार खुद ही इस सीख पर अमल नहीं कर सके। फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी करके स्कॉटलैंड से लौट रहे खिलाड़ी कुमार खुद सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की नीति का पालन नहीं करते दिखे। जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए। लोग अब अक्षय द्वारा कही गई बातों को खोखला घोषित करने में जुटे हुए हैं।