घाटी पहुंचे अक्षय कुमार ने नीरू गांव में स्कूल के लिए दिए एक करोड़ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अक्षय कुमार इन दिनों कश्मीर में हैं। हालिया वो दक्षिणी कश्मीर के बांदीपोरा पहुंचे। गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सुदूर तुलैल पहुंचे अक्षय इस दौरान जवानों से भी मिले। अभिनेता आज दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से तुलैल के नीरू गांव पहुंचे। जहां उन्होंने नीरू गांव में सेना और बीएसएफ जवानों से बातचीत की। उन्होंने नीरू गांव में स्कूल भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए।
