अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो सकती है रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार इस साल कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस साल उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने की कतार में शामिल हैं। इस कड़ी में एक फिल्म है 'बेल बॉटम', जिसमें अक्षय को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। अब खबर सामने आ रही कि अक्षय की 'बेल बॉटम' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। मौजूदा हालात में कई फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।