अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' सेंसर बोर्ड से जीरो कट के साथ हुई पास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अक्षय कुमार काफी समय से अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। यह फिल्म आगामी 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने सराहा था। अब जानकारी सामने आ रही है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस फिल्म को जीरो कट के साथ पास कर दिया है।