अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अक्षय कुमार इस साल कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' भी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर 15 अगस्त को इसे त्योहार के मौके पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं।