अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
चर्चित फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'वास्तव में इस दिवाली सिनेमाघरों में 'सूर्यवंशी' रिलीज होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने पुष्टि की है कि उनकी अक्षय और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' इस साल प्रकाश के त्योहार के मौके पर पर्दे पर आएगी।' साथ ही उन्होंने रोहित के इंस्टाग्राम पोस्ट को साझा किया है।