x

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India Today

अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया  का निधन हुआ। अक्षय ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। बता दें, अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।अक्षय कुमार ने पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं।