अक्षय, सारा अली खान और धनुष की 'अतरंगी रे' OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अक्षय कुमार इस साल कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह काफी समय से अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली खान और धनुष भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो अक्षय की यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।