अक्षय ने शुरू की 'रक्षाबंधन' की शूटिंग, बहनों के किरदार में दिखेंगी ये एक्ट्रेस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अक्षय कुमार ने आज से फिल्म 'रक्षाबंधन' की मुंबई में शूटिंग शुरू की। पीले कपड़ों में शूटिंग पर पहुंचे अक्षय ने सेट से निर्देशक आनंद एल राय के साथ एक तस्वीर जारी की। दूसरी तस्वीर में वो अभिनेत्रियों संग दिख रहे हैं जो फिल्म में अक्षय के किरदार की बहन का रोल निभाएंगी। फिल्म में बहनों का किरदार साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं।
