अक्षय, सुनील और अजय ने धारावी रैपर्स से मिलाया हाथ, कोरोना के खिलाफ फिर आए आगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: social media
कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। वहीं फिल्मी सितारे भी इसमें भरपूर योगदान दे रहे हैं। आर्थिक तौर पर मदद करने के अलावा वह कोरोना के प्रति लोगों में जागरुकता भी फैला रहे हैं। अब अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने धारावी के रैपर्स से हाथ मिला लिया है। इसमें सितारे लोगों को घर में रहने और कोरोना के प्रति जागरुक कर रहे हैं।