अक्षय विधानी बने यशराज फिल्म्स के नए सीईओ, 17 साल से स्टूडियो से जुड़े हैं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
यशराज फिल्म्स ने अक्षय विधानी को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाया। वो अब तक स्टूडियो के फाइनेंस एंड बिजनेस अफेयर्स और हेड ऑफ ऑपरेशंस के सीनियर वीपी थे। 17 साल पहले 22 साल की उम्र में बतौर स्टूडियो मैनेजर जॉइन करने वाले अक्षय यशराज फिल्म्स के लिए कई व्यावसायिक कार्यक्षेत्र स्थापित करने के लिए जिम्मेदार रहे हैं। बता दें उन्होंने कॉर्पोरेट वित्त, रणनीति और संचालन में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाईं हैं।
