कोरोना काल में 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराएंगे अक्षय
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने अलग अंदाज से सभी को प्रभावित किया है। कॉमेडी से लेकर जबरदस्त एक्शन के द्वारा अक्षय ने प्रशंसकों को अपना मुरीद बना लिया है। कोरोना वायरस की इस महामारी में इस अभिनेता को लोगों की मदद करते हुए देखा गया है। अब खबर सामने आ रही है कि इस महामारी में अक्षय फिल्म इंडस्ट्री के 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराएंगे।