राम जन्मभूमि से 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय, जल्द पहुंचेंगे अयोध्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हाल के दिनों में वह अपनी आगामी फिल्म 'राम सेतु' को लेकर लाइम लाइट में बने हुए थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि अक्षय 18 मार्च को अयोध्या पहुंच कर राम जन्मभूमि से फिल्म 'राम सेतु' का मुहूर्त शॉट करेंगे। खबरों की मानें तो अक्षय अपनी फिल्म आगामी 'बच्चन पांडे' की शूटिंग को समाप्त करके इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।