ओटीटी डेब्यू करने जा रहे अक्षय खन्ना, 2002 गांधीनगर अक्षरधाम मंदिर हमले पर बेस्ड होगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अक्षय खन्ना अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। वे जी5 की फिल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में नजर आएंगे। फिल्म 2002 में गांधीनगर स्थित गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले पर बेस्ड होगी। फिल्म में अक्षय स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर की भूमिका में होंगे। अक्षरधाम पर हुए हमले में करीब 80 लोग घायल हुए थे। तब एनएसजी कमांडोज आतंकवादियों को मारकर स्थिति को नियंत्रण में लाए थे।
