46 साल के हुए अक्षय खन्ना, आज तक नहीं की शादी, कभी इस एक्ट्रेस से हो रही थी शादी!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज एक्टर अक्षय खन्ना 46 साल के हुए। उन्होंने ताल, हंगामा, दिल चाहता है जैसी हिट फिल्में की हैं। अक्षय के मुताबिक, वो सिंगल लाइफ एंजॉय करते हैं और उन्हें शादी या बच्चों में दिलचस्पी नहीं है। हालांकि एक वक्त विनोद खन्ना ने अक्षय के लिए रणधीर कपूर से उनकी बेटी करिश्मा का रिश्ता मांगा था। लेकिन करिश्मा की मां ने रिश्ते से इनकार कर दिया। करिश्मा की शादी हो गई लेकिन अक्षय अनमैरिड हैं।
