कैटरीना कैफ को अब सुपर हीरो अवतार में दिखाएंगे अली अब्बास जफर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अली अब्बास जफर बतौर निर्देशक कैटरीना कैफ के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। जी स्टूडियोज की साझेदारी में बनने वाली फिल्म की कहानी 'मिस्टर इंडिया' जैसी होगी। जी समूह ने बोनी कपूर से फिल्म के अधिकार खरीदे। यह देश की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें कोई अभिनेत्री सुपर हीरो बनेगी। फिल्म का शीर्षक 'सुपर सोल्जर' रखा गया। फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, दुबई, पोलैंड, जॉर्जिया और उत्तराखंड में होगी।
