मनीषा कोइराला अभिनीत वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अली फजल और ऋचा चड्ढा को बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में शुमार किया जाता है। इन दोनों की प्रेम कहानी की चर्चा अक्सर होती रहती है। एक्टिंग में कामयाबी हासिल करने के बाद दोनों कलाकारों ने प्रोडक्शन में भी सफलता हासिल करने की ठानी है। हाल में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'पुशिंग बटन्स स्टूडियो' को लॉन्च किया था। अब खबर है कि अली और ऋचा मनीषा कोइराला अभिनीत एक पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगे।