'3 इडियट्स' का सुसाइड सीन करके डिप्रेशन में चले गए थे अली फजल, एक्टर ने अब किया खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indulgexpress
'3 इडियट्स' ने यूं तो कई लोगों को मोटिवेट किया, लेकिन अली फज़ल फिल्म में एक सीन करके डिप्रेशन में चले गए थे। दरअसल, फिल्म में उनका किरदार सुसाइड कर लेता है। अब 11 साल बाद अली फजल ने बताया, 'मैं तब मासूम था, कॉलेज के सेकेंड ईयर में था। सीन करके मैं डिप्रेशन में चला गया था। तब इस बारे में मैंने राजू सर से और कई अन्य लोगों से भी बात की थी।'
