'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Filmfare
अभिनेता वरुण धवन आज यानी 24 अप्रैल को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए वरुण और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ आने वाले हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आ चुकी है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था।