भंसाली ने अपने जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का दमदार टीजर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में आवाज आ रही है कि कमाठीपुरा में कभी रात नहीं होती क्योंकि वहां गंगू रहती है। वहीं टीजर के अंत में आलिया कहती है कुंवारी आपने छोड़ा नहीं श्रीमती किसी ने बनाया नहीं।
