आलिया भट्ट दुनिया की सबसे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
आलिया भट्ट का नाम साल 2023 की वरायटी की दुनिया की सबसे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है। इस लिस्ट में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की कई सिलेब्रिटीज़ हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन में अत्यधिक योगदान दिया है। आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी।
