आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का 'RRR' से क्लैश टला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का 'RRR' से क्लैश होने वाला था। अब यह क्लैश टल गया है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अगले साल 6 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, जबकि 'RRR' 7 जनवरी को दर्शकों के बीच आने वाली थी। अब 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के मेकर्स ने नई रिलीज डेट की घोषणा की है।