आलिया भट्ट ने शुरू की RRR की शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आलिया भट्ट ने RRR की शूटिंग शुरू की। इस दौरान राजामौली ने आलिया के साथ फोटो शेयर करके लिखा- 'हमारी प्रिय सीता का RRR के सेट पर गर्मजोशी से स्वागत है। बेहद काबिल और ख़ूबसूरत आलिया भट्ट।' RRR का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है। आलिया का यह तेलुगु डेब्यू है। तेलुगु में बन रही RRR एक पीरियड फ़िल्म है, जो हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में आएगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण भी हैं।
