आज अपना 29वांं जन्मदिन मना रहीं आलिया भट्ट, जल्द 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
15 मार्च 1993 को जन्मीं आलिया भट्ट ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक आलिया कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। जिनमें 'राजी', 'गली बॉय', 'उड़ता पंजाब', 'डीयर जिंदगी', 'हाईवे', '2 स्टेट्स', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' समेत कई फिल्में शामिल हैं। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी; भी काफी सराही गई। वो जल्द बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी।
