आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल कई फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं। वह खासतौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर लाइम लाइट में रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री को एक अनोखे अवतार में देखा जाएगा। अब खबर आ रही है कि आलिया की यह फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। खबरों की मानें तो फिल्म के डिजिटल रिलीज के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली को बड़ा ऑफर मिल चुका है।