हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं आलिया, लीडिंग इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से किया करार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आलिया भट्ट अब हॉलीवुड प्रोजेक्ट करने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने लीडिंग इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी WME यानी विलियम मॉरिस एजेंसी संग कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। ये एजेंसी खेल, आयोजन, मीडिया और फैशन का मैनेजमेन्ट करती है। इसी एजेंसी ने फ्रीडा पिंटो को भी साइन किया था। आलिया संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और रणबीर कपूर संग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी। जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।
