अल्का याग्निक ने 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीतने वाली अल्का याग्निक आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहीं हैं। उनका जन्म कोलकाता के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा और उसके बाद छोटी सी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। उन्होंने मात्र 6 साल की उम्र से ही संगीत जगत में कदम रख दिया था। उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं।
