देश की आजादी पर टिप्पणी को लेकर कंगना की चौतरफा आलोचना, शिकायत दर्ज, पुतले फूंके गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आजादी को ‘‘भीख’’ बताने वाली टिप्पणी को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत की चौतरफा आलोचना हो रही है और भारतीय जनता पार्टी तथा अन्य पार्टियों के नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की और यहां तक कि अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गयी है, जबकि कुछ लोगों ने सड़कों पर उनके पुतले भी फूंके। बता दें रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग भी तेज हो रही है।
