अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में किया देश का प्रतिनिधित्व
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
'पुष्पाः द रूल' को लेकर चर्चा में बने हुए अल्लू अर्जुन ने हाल ही में न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी स्नेहा रेड्डी भी दिखीं। उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि दी गई। वीडियो में उन्हें राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर लहराते हुए देखा जा सकता है। दोनों को एक गाड़ी में अभिवादन करते देखा जा सकता है।
