अल्लू की 'अला वैकुंठपुरमलो' हिन्दी में 6 फरवरी को टीवी पर आएगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड में हर तरफ अल्लू अर्जुन का जादू छाया हुआ है। 'पुष्पा: द राइज' की सफलता ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया है। यह फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी। अब एक बार फिर अल्लू अपनी फिल्म के जरिए हिन्दी दर्शकों के बीच आएंगे। जानकारी सामने आ रही है कि अल्लू की सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिन्दी संस्करण 6 फरवरी को ढिंचक टीवी पर आएगा।