2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी अल्लू की 'पुष्पा'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही वह कीर्तिमान बना लिया है, जो 2021 में कोई फिल्म नहीं कर पाई है। अल्लू की 'पुष्पा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2021 का सबसे बड़ा ओपनिंग डे अपने नाम किया है। यहां तक कि फिल्म ने 'मास्टर' और 'स्पाइडर मैन' को भी पछाड़ दिया है।